स्कूल में छात्र को किया गया टार्चर,स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, स्कूल, कार्रवाई की मांग


जगदलपुर। नगर के निर्मल विद्यालय में छात्र के साथ प्रताड़ना और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है।इसे लेकर हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। नगर के लालबाग स्थित निर्मल विद्यालय में 12वीं कक्षा के छात्र गौतम लाहोटी पिता संजय लाहोटी से दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना से हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। घटना कल की बताई जा रही है जिसमें प्रिंसिपल द्वारा छात्र के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की खबर है। बताया गया है कि गौतम लाहोटी के पेट में असहनीय दर्द उठा जिसकी जानकारी उसने विद्यालय प्रशासन को दी, जिसे अनसुना कर विद्यालय प्रशासन ने चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के बजाय उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए कहा कि “यदि मर भी जाओगे तो तुम्हे यहीं स्कूल में दफना दिया जाएगा” उसे विद्यालय से छुट्टी भी नहीं दी गई। गौतम लाहोटी की बहन ने विद्यालय में जाकर उसका हालचाल जानना चाहा, मगर उसे भाई से मिलने की अनुमति भी विद्यालय प्रशासन ने नहीं दी। उल्टे उस पर दबाव बनाया गया। इस मामले को लेकर छात्र के पिता ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उधर विभिन्न हिंदू संगठनों व विश्व हिंदू परिषद द्वारा भी शिकायती पत्र देकर मांग की गई है कि ऐसी घटनाओं से विद्यालय प्रशासन को बचना चाहिए व न्याय संगत निर्णय लेना चाहिए व दोषियों पर कानून सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। विश्व हिंदू परिषद द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग को ज्ञापन दिया गया है। कलेक्टर कार्यालय में भी पत्र दिया गया है। इस दौरान विहिप के विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी, शंकर लाल गुप्ता, योगेंद्र कौशिक, नवीन देवांगन, रणजीत पांडे विजय भारत, पवन राजपूत, मुन्ना कोरी, प्रतीक, विष्णु ठाकुर, सनी रैली, घनश्याम नाग, पंकज मिश्रा, जगदीश ठाकुर, राहुल, अर्जुन सिंह अजय सिंह, सुरेंद्र तिवारी मातृशक्ति से सुशीला साऔ, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जनिता मंडावी, एकता लाहोटी व अन्य उपस्थित रहे। विहिप नेता रवि ब्रह्मचारी ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की न्याय संगत जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *