बकावंड। विकासखंड बकावंड ब्लॉक के ग्राम दशापाल निवासी नागेश्वर कश्यप की पुत्री कमलेश्वरी कश्यप विगत महीनों से ब्रेन टीवी नामक बीमारी से ग्रसित है, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर नारायणन हॉस्पिटल भर्ती किया गया है, डाक्टर ने कहा कि ऑपरेशन करना पड़ेगा, जिसके लिए सर्व आदिवासी समाज बकावण्ड ब्लॉक के सदस्यों ने उनकी इलाज में अर्थिक मदद करने के लिए सभी ने मिलकर राशि एकत्रित किया ,और राशि को नागेश्वर कश्यप जी के गृह ग्राम दशापाल में, उनकी पत्नी उर्मिला कश्यप जी को सर्व आदिवासी के सदस्यों द्वारा सुपुर्द किया गया।