खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन पर की कड़ी कार्रवाई, 13 वाहन जब्त

रायपुर। जिले के आरंग क्षेत्र में खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ देर रात बड़ी कार्रवाई की। स्थानीय स्तर पर मिली शिकायतों के आधार पर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर उप संचालक खनिज प्राची अवस्थी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। खनिज विभाग की टीम, जिसका नेतृत्व सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा ने किया, ने महानदी के किनारे स्थित रेत खदानों और आरंग के प्रमुख मार्गों पर रातभर छापेमारी की। इस दौरान 13 रेत से भरे वाहनों को पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि इन वाहनों के पास रेत परिवहन के लिए आवश्यक वैध दस्तावेज नहीं थे। इसके आधार पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में जितेंद्र केशरवानी, जितेंद्र वर्मा और लुकेश वर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। विभाग की टीम ने सुनियोजित तरीके से अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सफलता हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *