बकावड़ मुख्यालय के ग्राम पंचायत बकावड़ नुआखाई के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

बकावड़। सरपंच पंचगण ने कहा सभी को नुआखाई की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पावन त्योहार उन किसानों के प्रति हमारी गहरी कृतज्ञता का स्मरण कराता है जिनकी कड़ी मेहनत हम सभी का भरण-पोषण करती है। हर घर में उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियाँ हों। नुआखाई जुहार!”

सरपंच पंचगण बकावड़ के ग्रामीण ने भी अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए नुआखाई को बस्तर जिला की समृद्ध कृषि विरासत और परंपराओं का प्रतीक बताया। उन्होंने नुआखाई भेटघाट के सांस्कृतिक महत्व पर भी ज़ोर दिया, जो समुदायों के बीच सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देता है।
नुआखाई, जो मुख्य रूप से किसानों और कृषि समुदाय के लिए गहरा महत्व रखता है। इस दिन, किसान भरपूर फसल के लिए कृतज्ञता स्वरूप, मौसम का पहला अनाज देवता को अर्पित करते हैं। इस अनुष्ठान के बाद, परिवार और समुदाय दोपहर में पारंपरिक नृत्य, संगीत, खेलों और दावतों के साथ उत्सव मनाने के लिए एकत्रित होते हैं। यह त्योहार गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद मनाया जाता है और भव्यता के साथ मनाया गया बकावड़ ग्राम पंचायत मैं मुख्य अतिथि ग्राम के पुजारी वीरेंद्र कश्यप, शंकर कश्यप, रायधर, जयसेन कश्यप,चेतन कश्यप ग्रामीण सुकराम, ईदेश, टुटी। गणेश खगेश्वर ,पूरन जगन्नाथ,चेचमन विगने संकर, पंचगण जयंती, हेमधरकश्यप, बसंती, खगेश्वर,कुमारी ठाकुर, पदमन निषाद, जगन्नाथ कश्यप, महादेई, रुकनी, संकर, चंम्पी , ग्राम सभी ग्रामीण सरपंच उपसरपंच पंचगण वरिष्ठ नागरिक की उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *