नक्सलियों को बड़ा झटका, CRPF ने जंगल से बरामद की भारी मात्रा में सामग्री

गरियाबंद। जिले में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी छुपाकर रखी गई सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन ने भालुडिग्गी जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गई सिलाई मशीन, पिट्ठू बैग, जूते, तिरपाल और राशन का जखीरा बरामद किया गया। बरामद सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की आपूर्ति श्रृंखला को बड़ा झटका लगा है। पुलिस और सीआरपीएफ का कहना है कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाए जाएंगे।

गौरतलब है कि करीब दो पखवाड़े पहले ही गरियाबंद जिले में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर लाखों रुपये की सामग्री और हथियार सुरक्षाबलों के हवाले किए थे। लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सलियों के पैर अब छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की सीमा से उखड़ने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *