रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आज कैट प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए राजनांदगांव, कुरूद, बागबहारा, महासमुंद, बसना और बिलासपुर (महिला) इकाइयों का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू एवं विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह और प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल की अनुशंसा पर संपन्न इस बैठक में नवनियुक्त अध्यक्षों के नाम अनुमोदित किए गए।
घोषित अध्यक्ष
राजनांदगांव इकाई – राजेश डागा
कुरूद इकाई – योगेन्द्र सिन्हा
बागबहारा इकाई – राजकुमार जैन
महासमुंद इकाई – गौरव चंद्राकर
बसना इकाई – जय नारायण अग्रवाल
बिलासपुर (महिला) इकाई – निहारिका त्रिपाठी
अमर पारवानी ने नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये सभी इकाइयाँ स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास करेंगी और व्यापारी समाज को सशक्त आवाज प्रदान करेंगी।
इकाइयों की कार्यकारिणी
बैठक में सभी छह इकाइयों की कार्यकारिणी घोषित की गई।
राजनांदगांव इकाई
-
अध्यक्ष – राजू डागा
-
महामंत्री – सागर चितलांगीया
-
कोषाध्यक्ष – भावेश अग्रवाल
-
सह-कोषाध्यक्ष – हेतल भोजानी
-
उपाध्यक्ष – सूरज बुद्धदेव, नथमल कोटरिया, महेश खंडेलवाल, रमेश डागा, प्रतीक अग्रवाल, गिरधारी पंजवानी, अमित खंडेलवाल, बालचंद शर्मा, संजय लढ्ढा, लोकेश अग्रवाल, सुनील उबरानी, घनश्याम वाघवानी
-
मंत्री – अर्जुन वाघवानी, जैनम बैद, आकास चोपड़ा, मनोज करंडे, नवीन हरिहरणो, विकास खंडेलवाल, सागर गोलछा, राहुल जायसवाल, नितेश मोटलानी, आशीष शुक्ला, राम ठक्कर
-
मीडिया प्रभारी – लक्ष्मण लोहिया
-
मीडिया सह-प्रभारी – गगन लढ्ढा
-
संरक्षक, सलाहकार समिति एवं कार्यकारिणी में प्रमुख व्यापारी शामिल।
कुरूद इकाई
-
अध्यक्ष – योगेन्द्र सिन्हा
-
कार्यकारी अध्यक्ष – हरीश केला, राकेश जैन
-
महामंत्री – खिलेंद्र चंद्राकर
-
कोषाध्यक्ष – धनेश बैस
-
उपाध्यक्ष – रवि चंद्राकर, आशीष शादीजा, योगेश जैन, मो. इकबाल
-
मंत्री – विनोद अग्रवाल, रोशन निर्मलकर
-
मीडिया प्रभारी – अनूप यादव, अंशुल राजपूत
बागबहारा इकाई
-
अध्यक्ष – राजकुमार जैन
-
कोषाध्यक्ष – दीपक अग्रवाल
-
उपाध्यक्ष – सतीश पुजारा, नरेश जैन, राहुल अग्रवाल कलश, लखबीर छाबड़ा, रूपेश गोयल, दिनेश अग्रवाल
-
सचिव – राहुल (विशाल) अग्रवाल
-
संरक्षक, सलाहकार एवं कार्यकारिणी में वरिष्ठ व्यापारी शामिल।
महासमुंद इकाई
-
अध्यक्ष – गौरव चंद्राकर
-
महामंत्री – गुमान कोचर
-
कोषाध्यक्ष – सुरेश साहू
-
उपाध्यक्ष – मनीष शर्मा, डॉ. तरुण साहू, अनिल कश्यप, राकेश चंद्राकर, उमेन्द्र बाफना, सुनील प्रजापति
-
सचिव – राहुल लालवानी, मुकेश अग्रवाल, रजत पारख, हर्ष (आशु) साहू, भूपेंद्र चंद्राकर
-
संरक्षक, सलाहकार और कार्यकारिणी में वरिष्ठ व्यापारी शामिल।
बसना इकाई
-
अध्यक्ष – जय नारायण अग्रवाल
-
कोषाध्यक्ष – सांवरमल अग्रवाल
-
उपाध्यक्ष – कुलवंत सिंह छाबड़ा, एहसान दानी, संदीप अग्रवाल
-
सचिव – विन्नू नाताणी
-
सह-सचिव – निर्मल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल
-
संगठन मंत्री – जसपाल वधवा
-
सांस्कृतिक मंत्री – अनिल अग्रवाल
-
मंत्री – दौलत राम पटेल
-
सहमंत्री – सतीश अग्रवाल
-
प्रचार प्रमुख – पंकज वाधवा
बिलासपुर (महिला) इकाई
-
अध्यक्ष – निहारिका त्रिपाठी
-
उपाध्यक्ष – फिरोज अलीम, बबीता ताम्रकार
-
सचिव – प्रतिज्ञा सिंह
-
सह-सचिव – भूमिका डोडेजा, रेशु शर्मा, नेहा दिप्ता
-
मीडिया प्रभारी – रितु साहू
-
सलाहकार समिति में डॉ. संजना तिवारी, सईदा वनक और किरण सिंह शामिल।
बैठक के प्रारंभ में प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं। बैठक में कैट के पदाधिकारी और व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।