रायपुर में ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान 1 सितंबर से लागू

रायपुर। यदि आप रायपुर जिले में दोपहिया वाहन चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब 1 सितंबर 2025 से रायपुर में बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर पहुंचने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा।

पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने इस अभियान के बारे में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी है। एसोसिएशन का कहना है कि हाल के दिनों में रायपुर में सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, और कुछ मामलों में मृत्यु तक हो गई है। इन दुर्घटनाओं में अधिकांश दोपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण सिर में गंभीर चोटें आईं।

‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान के तहत जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। यह कदम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *