जर्जर हुआ पुल, सफर जोखिम भरा


बकावंड। विकासखंड बकावंड की बनियागांव ग्राम पंचायत के आश्रित पारा बेलगाम में इंद्रावती नदी पर बना पुल जर्जर हो चला है। इस पुल से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। विभाग और प्रशासनिक अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बनियागांव ग्राम पंचायत उड़ीसा के बिल्कुल करीब स्थित है। जिस मार्ग पर इंद्रावती नदी का यह पुल है, वह मार्ग बकावंड और नगरनार स्टील प्लांट को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है इस पुल से होकर भारी वाहन और अन्य सवारी गाड़ियां गुजरती हैं। इस पुल पर हुए बड़े बड़े गड्ढों की वजह से लोगों को अपनी जान हथेली पर रख कर सफर करना पड़ता है। यह उड़ीसा के लिए कम दूरी का सुलभ मार्ग है। इसके बावजूद लोक निर्माण को अब तक इस पुल की दुर्दशा की कैसे खबर नहीं है, यह आश्चर्य का विषय है। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के कारण इस जर्जर पुल पर किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *