बड़े घर परिवार में बड़ी धूमधाम से मनाया गया प्रमुख पारंपरिक लोक त्योहार नवा खानी

बस्तर। जिले के मधोता खैरगुड़ा के बड़े घर परिवार में नवा खानी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व बस्तर वासियों का प्रमुख पारंपरिक लोक त्योहार है, जो नए धान की फसल के आगमन की खुशी में मनाया जाता है।

इस पर्व के दौरान, धाकड़ समुदाय के लोग अपने खेतों में नए धान की बालियों को तोड़ते हैं और फिर पूजा अर्चना कर उन्हें अपने इष्ट देवताओं को अर्पित करते हैं। इसके बाद, वे नए धान को कुटकर मिश्रण तैयार कर पूरे परिवार के सदस्यों को टीका लगा कर नवा खानी पर्व मनाते हैं चावल से बने खीर पुड़ी दाल बड़ा और अन्य पारंपरिक व्यंजनों का भोग देवताओं को लगाते हैं और फिर परिवार के साथ मिलकर प्रसाद के रूप में भोजन करते हैं। परिवार के सदस्य एक दूसरे को प्रणाम (जुहार भेंट) कर आशीर्वाद लेते हैं।
नवाखाई पर्व का महत्व बस्तर वासियों के लिए बहुत अधिक है, क्योंकि यह उनके इष्ट देवी देवताओं को सम्मानित करने और नए अनाज की फसल का जश्न मनाने का अवसर है। यह पर्व धाकड़ समुदाय की संस्कृति, परंपरा और इष्ट देवी देवताओं के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *