ढहने की स्थिति में मकान, मेयर और टीम मौके पर


जगदलपुर। नगर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, मैत्री संघ गली में एक मकान के धसकने की की स्थिति में पहुंच जाने की खबर लगते ही महापौर संजय पाण्डे, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, , योगेंद्र पाण्डे, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, कलेक्टर हरिस एस, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, जिला सेनानी नगर सेना संतोष कुमार मार्बल, वार्ड पार्षद उर्मिला यादव सहित नगर निगम अमला, पीडब्ल्यूडी, नगर सेना व एसडीआरएफ के अधिकारी कर्मचारी मौके पहुंच गए हैं। इस दोमंजिले मकान को खाली करा दिया गया है और आसपास के घरों के रहवासियों को भी निकाल लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *