0 भाजपा ने एनएचएम कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया, तब पता नहीं था कि मोदी की गारंटी कैसे पूरी होगी?
रायपुर। एनएचएम कर्मचारियों की मांग जाये सरकार उसे तत्काल पूरा करें प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार एनएचएम कर्मचारियों से किये गये वादे को पूरा करने के बजाय उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देना बंद करें। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी के नाम से एनएचएम कर्मचारियों को सरकार बनने तत्काल बाद नियमितीकरण करने का वादा किया था। 21 महीना सरकार बने हो गया है, लेकिन अभी तक उन्हें नियमित क्यों नहीं किया गया? अब सरकार एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को केंद्र सरकार का मामला बताकर जिम्मेदारी से क्यों भाग रही है? जब मोदी की गारंटी नाम दिया गया तब क्या भाजपा ने सोचा नहीं था की गारंटी कैसे पूरी होगी? डबल इंजन की सरकार में एनएचएम कर्मचारियों की मांग पूरी होने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए?
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने अनियमित कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत की वृद्धि किया था। भाजपा की सरकार 21 महीने से एनएचएम कर्मचारियों को 27 प्रतिशत वृद्धि का लाभ क्यों नहीं दे रही है? एनएचएम कर्मचारियों को तत्काल 27 प्रतिशत वृद्धि की दर से बकाया राशि 21 महीने का एकमुश्त दिया जाए? उनका संविलियन एवं स्थायीकरण किया जाए, ग्रेड पे निर्धारण हो, अनुकंपा नियुक्ति, महिला कर्मचारियों को विशेष अवकाश, ट्रांसफर की सुविधा और 10 लाख की बीमा तत्काल दिया जाए उनकी सभी मांगों को सरकार पूरा करें।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था वैसे ही बीमार हो चुकी है। सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाएं हैं। एनएचएम के कर्मचारी और अधिकारी राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य की सुविधा आम लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं और सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी दे रहा है। कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा करती है और मांग करती है कि तत्काल एनएचएम कर्मचारियों से की गई वादा को पूरा करें उनकी मांगों को पूरा करें।