रायपुर। राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतर गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, यह घटना उरकुरा से आरएसडी जाने वाली लाइन पर हुई। फिलहाल, रेलवे टीम पहियों को वापस पटरी पर लगाने और ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य कर रही है। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।