भोपालपटनम में गणेश उत्सव की जोरदार तैयारियाँ, नगर में भक्तिमय माहौल

 

बीजापुर‌। जिले के भोपालपटनम नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव की तैयारी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ की जा रही है। नगर में चारों ओर उत्सव का माहौल है और लोग श्रद्धा भाव से इस आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं।

इस वर्ष भी गणेश उत्सव समिति द्वारा नगर के हृदय स्थल कृष्ण पामभोई क्लब प्रांगण में भव्य गणेश पंडाल स्थापित किया जा रहा है, जिसे स्थानीय नवयुवकों द्वारा विशेष रूप से सजाया जा रहा है। समिति की संरचना सर्वसम्मति से की गई हैं

नगर के हर कोने में दिख रही है गणेश उत्सव की छटा

भोपालपटनम के शिव मंदिर प्रांगण में भी नवयुवकों की टोली द्वारा विशेष रूप से गणेश पंडाल सजाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नगर के विभिन्न मोहल्लों जैसे: राजा पारा,ब्लॉक पारा, पटेल पारा,रालापल्ली,बाजार पारा में भी आकर्षक और भव्य गणेश पंडालों की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी भक्ति और उल्लास का माहौल

भोपालपटनम ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों — उल्लूर, वरदली, बारेगुड़ा, सकनापल्ली, रूद्रारम, चेरपल्ली, मद्देड़, तिमेड़, गोल्लागुड़ा और गुल्लापेटा — में भी स्थानीय युवाओं द्वारा बड़े उत्साह के साथ गणेश पंडालों की स्थापना की जा रही है।

9 दिनों तक चलेगा भक्ति और श्रद्धा का पर्व

गणेश उत्सव पूरे 9 दिनों तक पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। उत्सव के अंतिम दिन इंद्रावती नदी में भव्य शोभायात्रा के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

देवा आर्ट के मूर्तिकार की अद्भुत कला का प्रदर्शन

गणेश प्रतिमाओं के निर्माण में देवा आर्ट के प्रसिद्ध मूर्तिकार श्री दुर्गम नरेंद्र द्वारा अत्यंत सुंदर और मनमोहक प्रतिमाएँ तैयार की जा रही हैं। इन प्रतिमाओं में गणेश जी को विभिन्न आकर्षक आसनों में दर्शाया गया है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। उनकी कला ने इस वर्ष के उत्सव को और भी विशेष बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *