एक पेड़ मां के नाम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप ने किया पौधरोपण

जगदलपुर। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत आज शहर के पं सुंदर लाल शर्मा वार्ड एवं करकापाल मार्ग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप के द्वारा पौधारोपण किया गया। एक पेड़ मां के नाम के तहत करकापाल सड़क के दोनों तरफ 800 पौधे व सुंदर लाल शर्मा वार्ड में 50 पोंधे का रोपण किया जायेगा।

पौधारोपण कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा आज वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन करने का समय है। हम सभी को मिलकर प्रकृति को बचाने में पहल करने की आवश्यकता है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम के तहत पोंधे लगाये जा रहे हैं । जिसके फलस्वरूप हमारे छत्तीसगढ़ में वृहद रूप से पौधारोपण किया जा रहा है । हमें पौधारोपण के साथ उस पौधे का रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है । पर्यावरण को संतुलित करने में वृक्ष का होना आवश्यक है।

वहीं सांसद महेश कश्यप ने कहा पौधारोपण करने के साथ उसका संर्वधन व संरक्षण करना हमारा दायित्व है। पौधारोपण करने के साथ उस पौधे का रक्षा करना है ।आज विश्व ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहा है उसे बचाने में वृक्ष का होना आवश्यक है। पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन करना हमारा कर्तव्य है। वहीं महापौर संजय पांडे ने भी पौधारोपण पर अपनी बात रखी। इस दौरान महापौर संजय पांडे, अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, वार्ड पार्षद योगेन्द्र पांडे, निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह, लक्ष्मण झा,नरसिंह राव, रजनीश पानीग्राही, गायत्री बधेल, खगेद्र ठाकुर,मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, डीएफओ उत्तम गुप्ता, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, श्रीधर ओझा,रामनरेश पांडे,द्विवेदी, गोविंद ईनाणी,रतन व्यास,डी के पराशर,मनीष मूलचंदानी,ममता पोटाई, रंजीत पांडे,अजयपाल,एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *