मंत्री गजेंद्र यादव ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, दूधाधारी मंदिर में लिया आशीर्वाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज अपने मंत्रालय का कार्यभार संभालने से पहले दूधाधारी मठ जाकर पूजा-अर्चना की और महंत राम सुंदर दास से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्रालय में पहली बार शपथ ग्रहण के बाद पहुंचे मंत्री यादव ने कहा कि उन्होंने आज पूजा-पाठ कर अपने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया है और शिक्षा क्षेत्र में बेहतर काम करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बच्चों से भी मुलाकात की और बताया कि वे काफी उत्साहित हैं। मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में छात्रों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके बाद मंत्री यादव ने मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में पूजा-अर्चना कर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाने की घोषणा करते हुए शिक्षा विभाग में नवीन योजनाओं और सुधारों पर चर्चा की तैयारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *