विधायक किरण देव और सांसद महेश कश्यप ने बोधघाट में किया “एक पेड़, मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधारोपण

बस्तर। शहर के बोधघाट थाना के पास करकापाल सड़क के दोनों तरफ आज “एक पेड़, मां के नाम” कार्यक्रम के तहत व्यापक पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और सांसद महेश कश्यप ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया।

वन विभाग की ओर से इस मार्ग पर कुल 800 पोधों का रोपण किया जा रहा है। इस दौरान महापौर संजय पांडे, अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, डीएफओ उत्तम गुप्ता, आयुक्त श्री प्रवीण कुमार वर्मा, एवं कई वार्डवासी भी उपस्थित थे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पौधारोपण से न केवल शहर की हरियाली बढ़ेगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *