न्याय के देवी भंगाराम देवी मे लगा जात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

केशकाल। न्याय की देवी मां भंगाराम देवी के भादो जात्रा में इस वर्ष भी भक्तों की अगाध आस्था देखने को मिली। बड़ी संया में देवी-देवताओं के साथ श्रद्धालु यहां पहुंचे। इस मौके पर सांसद भोजराज नाग और विधायक नीलकंठ टेकाम ने भी माता का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शनिवार को दस परगना के देवी-देवता अपने-अपने पुजारी, सिरहा, गांव के सियान-गांयता और भक्तजनों के साथ मां के दरबार पहुँचे। देवी-देवताओं को पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत कर मां भंगाराम देवी के समक्ष नतमस्तक किया गया। इसके बाद मां को भेंट और चढ़ौत्री अर्पित करने का क्रम देर रात तक चलता रहा। भक्तजन अपने गांव की खुशहाली और बला-मुसीबत से रक्षा की कामना करते हुए पूजा-अर्चना करते रहे।
माता का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।जातरा में पहुंचे सांसद भोजराज नाग और विधायक नीलकंठ टेकाम ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर हालचाल जाना और माता से आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखी।

भंगाराम देवी जातरा की खासियत
भंगाराम देवी जात्रा की कई खासियतें हैं। इस दौरान देवी-देवताओं की उपस्थिति में देवी अदालत लगती है।गंभीर आरोपों की सुनवाई कर निर्णय सुनाया जाता है।भक्त अपने गांव की रक्षा और खुशहाली की कामना करते हैं। हजारों श्रद्धालु हर वर्ष इस जातरा में शामिल होते हैं। जातरा की सबसे बड़ी परंपरा देवी-देवताओं की उपस्थिति में लगने वाली ‘देवी अदालत है। रविवार सुबह सभी देवी-देवता और उनके पुजारी मां के दरबार में उपस्थित हुए। परंपरा अनुसार यहां गंभीर आरोपों की सुनवाई कर निर्णय सुनाया जाता है, जिसे श्रद्धालु न्याय की देवी का विधान मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *