
जगदलपुर। शनिवार को शाम विधायक कार्यालय नयापारा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव से छग दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा ।
छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव को ज्ञापन सौंपकर मांगों को लेकर चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से कहा कि मांगों पर शासन से चर्चा कर कर्मचारी हित में कार्य करने की बात कही। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधर जैन, नरेंद्र मालवीय, राजेश पटेल, आशीष खोरा व पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।