निर्माण कार्य केवल व्यवसाय नहीं, राष्ट्र की तरक्की और उज्ज्वल भविष्य की नींव है – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

0 उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज रायपुर में बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री साव ने कहा कि, निर्माण कार्य केवल व्यवसाय नहीं है, बल्कि राष्ट्र की तरक्की और उज्ज्वल भविष्य की नींव है। बिल्डर्स केवल भवन नहीं बनाते, वे सभ्यता और संस्कृति की नई गाथा लिखते हैं।उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की द्वितीय प्रबंध समिति एवं सामान्य परिषद की बैठक में निर्माण क्षेत्र और नवीन तकनीकों पर सार्थक चर्चा हुई है, जिसका लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ दुनिया में आकर्षण का केंद्र बना है। नामी उद्योगपति प्रदेश में निवेश करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बनी नई औद्योगिक नीति में निवेशकों के लिए अन्य राज्यों से अधिक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। जिससे प्रदेश में निवेश बढ़ रहा है और आर्थिक तरक्की को नई गति मिल रही है।

श्री साव ने कहा कि बिल्डर्स देश निर्माण कार्य से जुड़ा है। आज निर्माण क्षेत्र में नई-नई तकनीकों और प्रयोगों का दौर चल रहा है। भारत में भी अत्याधुनिक तकनीकों से कार्य हो रहे हैं, जिससे विश्व स्तर पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही है।

कार्यक्रम में बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कम्बोह, उपाध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव, पूर्व अध्यक्ष  के. विश्वनाथन, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष  डीपीएल रेड्डी, उपाध्यक्ष एन. रघुनाथ, महासचिव मोहिंदर रिजवानी अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *