जगदलपुर। शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में शनिवार को 13वीं इंटर स्कूल जूडो चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया। इस अवसर पर महापौर संजय पांडे, विद्याशरण तिवारी, अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, योगेन्द्र पांडे, लक्ष्मण झा, राणा धोष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बस्तर जिला जूडो संघ के सचिव अब्दुल मोईन, कविता ठाकुर, मकसूदां हुसैन, सुमन राव, नवीन ठाकुर, निलेश कोंडे समेत संघ से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल हुए। मुख्य अतिथि किरण देव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण और संघर्ष की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।