सांसद महेश कश्यप का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत,भाजपा कार्यकर्ताओ व जय झाड़ेश्वर समिति ने व्यक्त किया आभार

जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप का आज एयरपोर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं,जय झाड़ेश्वर समिति,जनता एवं समर्थकों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर समिति ने सांसद महेश कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने हाल ही में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में आमंत्रण दिया है। साथ ही लगातार बस्तर के विकास और यहाँ के विषयों को संसद तक बस्तर सांसद प्रमुखता से रख रहे इस पर उपस्थित जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

स्वागत में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य,बनमाली नाग, रेनू बघेल, महादेव बाकड़े, जयाराम नाग, दुजेश देवांगन, खगेश पुजारी, रवि शंकर दास, अर्जुन सेठिया, गणेश काले, लखीधर बघेल, नीलम सेठिया,जुगल सेठिया, प्रकाश नायडू, संजय नाग, दिलीप बिसाई, नारायण ठाकुर, रामेश्वर बिसाई, लॉरेंस सिंग, घासी राम बिसाई, नीलांबर बघेल, तेनसिंह नेताम, निखिल बिसाई, प्यारे सेठिया, रघु सेठिया, लिंगे सेठिया, चरण सिंह, लखपती बघेल, दिनेश सेठिया, साहिल हियाल, रमेश मिश्रा, सोमेश सेठिया, आशीष गुप्ता, हंसता बघेल, अजय सेठिया, ऑगस्टिन सोना, हरि साहू, गणेश सेठिया,जयंत सेठिया,राधेश्याम पन्द्रे सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य,भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *