
जगदलपुर। प्रदेश सरकार में परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर मंत्री केदार कश्यप का आज जगदलपुर सर्किट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महापौर संजय पांडे के नेतृत्व में बधाई दी गई। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।