रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश के शासकीय कर्मचारी और अधिकारी 22 अगस्त 2025 को अपनी 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में सामूहिक अवकाश लेकर जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दिन कर्मचारी कलमबंद और कामबंद हड़ताल पर रहेंगे।
प्रमुख मांगें
फेडरेशन की प्रमुख मांगों में शामिल हैं:
-
केंद्र सरकार के समान तिथि से महंगाई भत्ता (डीए) लागू करना।
-
वर्ष 2019 से लंबित डीए की बकाया राशि को सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते में जमा करना।
-
पिंगुआ कमेटी और सामान्य प्रशासन विभाग की वेतन विसंगति संबंधी रिपोर्ट को सार्वजनिक करना।
-
चार स्तरीय समयमान वेतनमान लागू करना।
-
अनियमित, संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण।
-
पुरानी पेंशन योजना की बहाली।
व्यापक समर्थन
इस आंदोलन को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। संघ के प्रांताध्यक्ष आर. एन. ध्रुव ने कहा, “यह आंदोलन प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में है। हम सभी कर्मचारियों से अपील करते हैं कि इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से सहयोग करें।”