0 आदिवासियों के सबसे बड़े दुश्मन हैं नक्सली लीडर्स
0 समानता और न्याय के झूठे सपने दिखाकर बस्तर के लोगों बनाते हैं गुलाम
0 शहरों और विदेशों में बसाने का झांसा देकर महिलाओं का दैहिक शोषण भी
(अर्जुन झा)जगदलपुर। दूसरे प्रदेशों से आकर बस्तर को अशांत करने वाले नक्सली लीडर्स की पोल अब उनके ही साथी खोलने लगे हैं। आत्म समर्पित नक्सली बताते हैं कि बाहरी और टॉप कैडर के नक्सली आदिवासियों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। वे बस्तर के आदिवासियों को अपना गुलाम बनाए रखना चाहते हैं। बड़े नक्सली नेता बस्तर की महिला नक्सलियों को विदेश और शहरों में बसाने का झांसा देकर उनका दैहिक शोषण करते हैं।
यह बड़ा खुलासा बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में आज ही आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों ने किया है। इस जिले में सुरक्षा बलों के लगातार प्रयासों के चलते आज कुल 30 लाख रुपए के ईनामी 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है माओवादियों के बड़े लीडर डीवीसीएम, पीपीसीएम, एसीएम, पार्टी सदस्य एवं व्यूरो सप्लाई टीम सदस्य सहित 6 पुरूष 2 महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की शपथ ली। नारायणपुर जिले में इस साल अब तक बड़े-छोटे कैडर के 148 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 50-50 हजार रुपए के चेक दिए गए। इसके साथ ही उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं भी दिलाई जाएंगी। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने इंट्रोगेशन में खुलासा करते हुए बताया कि शीर्ष कैडर के नक्सली लीडर्स आदिवासियों के सबसे बड़े और असली दुश्मन हैं। वे समानता और न्याय के झूठे सपने दिखाकर बस्तर के लोगों को अपना गुलाम बना रहे हैं। महिला नक्सलियों और युवतियों को शहरों एवं विदेशों में बसाने का सब्जबाग दिखाकर उनकी इज्जत से खेलते हैं, उनका जीवन नारकीय बना डालते हैं। नक्सल उन्मूलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैंप स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने, स्थानीय आदिवासियों पर होने वाली हिंसा से तंग आकर आज 20 अगस्त को पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुड़िया के समक्ष डीवीसीएम, पीपीसीएम, एसीएम, पार्टी सदस्य एवं ब्यूरो सप्लाई टीम सदस्य सहित 6 पुरूष 2 महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन सभी नक्सलियों पर कुल 30 लाख रूपये का ईनाम घोषित था।
यह कहा नक्सलियों ने
आत्मसमर्पित नक्सली डीवीसीएम डॉक्टर सुखलाल जुर्री ने इंट्रोगेशन के दौरान खुलासा किया कि ‘शीर्ष कैडर के माओवादी लीडर्स आदिवासियों के सबसे बड़े और असली दुश्मन हैं, वो आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन की रक्षा, समानता का अधिकार और न्याय दिलाने, जैसे दर्जनोंं झूठे सपने दिखाकर बस्तर के लोगों गुलाम बनाते हैं।एसीएम जाटलूर एलओएस कमला गोटा ने बताया कि नक्सली संगठन में स्थानीय मूल के नक्सलियों का बहुत शोषण होता है। महिला नक्सलियों का तो जीवन ही नर्क बन चुका है। महिला नक्सलियों का शारीरिक और मानसिक दोनो तरीके से भरपूर शोषण होता है। शहरों और विदेशों में बसाने के सपने दिखाकर अधिकतर नक्सली लीडर्स इनके साथ व्यक्तिगत दासी की तरह व्यवहार करते हैं। सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को अच्छी जिंदगी जीने के लिए 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए। नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
ये अफसर रहे मौजूद
आत्मसमर्पण के दौरान कमांडेंट नरेंद्र सिंह 41वीं वाहिनी आईटीबीपी, शराजीव गुप्ता कमांडेंट 45वीं वाहिनी आईटीबीपी, रोशन सिंह आसवाल सेनानी 38वीं वाहिनी आईटीबीपी, मोहम्मद इजराईल कमांडेंट बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय नारायणपुर संजय कुमार भारद्वाज, टू-आईसी, 53वीं वाहिनी आईटीबीपी, नवल सिंह सेनानी 135वीं वाहिनी बीएसएफ, कमल शुक्ला, सेनानी, 133वीं वाहिनी बीएसएफ, संजय सिंह टूआईसी 129वीं वाहिनीं बीएसएफ, दीपक सेमल्टी, टू-आईसी, 29वीं वाहिनी आईटीबीपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस अक्षय साबद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस अजय कुमार, सुशील कुमार नायक, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लौकेश बंसल, उप पुलिस अधीक्षक शपरवेज कुरैशी, उप पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक मनोज मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक आशीष नेताम, कुलदीप बंजारे, अमृता पैकरा, अरविंद किशोर खलखो उपस्थित रहे।
इन्होंने किया है सरेंडर
आत्मसमर्पित नक्सलियों में सुखलाल जुर्री 33 वर्ष जाति माड़िया निवासी एनमेटा पंचायत नेंडनार थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर, पद डीवीसीएम डॉक्टर, ईनाम 8 लाख, हुर्रा उर्फ हिमांशु मिड़ियाम 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी पंचायत डोडीतुमनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर पीपीसीएम ईनाम 8 लाख, कमला गोटा 32 वर्ष जाति माड़िया निवासी पोदेवाड़ा जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र एसीएम जाटलूर एलओएस ईनाम 5 लाख, राजू पोडियाम उर्फ सुनील पोडियाम 33 वर्ष निवासी रेंगाबेडा पंचायत पोचोवाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, पद आरकेबी डिवीजन कोतरी एलओएस डिप्टी कमांडर, एसीएम ईनाम 5 लाख, दीपा पुनेम निवासी सुकजापाल थाना गंगालूर जिला बीजापुर पद पार्टी सदस्य डिवीजन डॉक्टर टीम सदस्य ईनाम 1 लाख, मनीराम कोर्राम 20 वर्ष जाति माड़िया निवासी मरकाबेड़ा पंचायत गुदाड़ी थाना ओरछा जिला नाराणपुर, पद कंपनी- 1 सदस्य ईनाम 01 लाख, सुक्कू फरसा उर्फ नागेश 18 वर्ष जाति माड़िया निवासी माडोड़ा (मंदोड़ा) पंचायत धुरबेड़ा माटवाड़ा गोमांगाल थाना ओरछा पद कुतुल एलओएस दल सदस्य ईनाम 1 लाख रुपए और रामू राम पोयाम 23 वर्ष जाति माड़िया निवासी पंचायत मोहनार थाना ओरछा नारायणपुर पद ब्यूरो सप्लाई सदस्य ईनाम 1 लाख रू. शामिल हैं।