मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटित ज्ञानगुड़ी में पहले ही काउंसलिंग में बच्चों को मिला सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश

जगदलपुर।  मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटित निःशुल्क कोचिंग केंद्र ज्ञानगुड़ी ने एमबीबीएस प्रवेश के लिए काउंसलिंग के पहले ही दौर में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। केंद्र के तीन छात्रों – मानसी गोयल, चारुल और अंकुश – को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिल गया है।
​इसके साथ ही ज्ञानगुड़ी की श्रेया श्री मूर्ति और रूपल ने डेंटल कॉलेजों में सफलतापूर्वक प्रवेश प्राप्त किया है।
​उल्लेखनीय है कि ज्ञानगुड़ी, जिला प्रशासन द्वारा संचालित एक पहल है, जो सरकारी शिक्षकों के माध्यम से नीट, जेईई, नर्सिंग और पीएटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान करती है। कलेक्टर हरीश एस और अन्य अधिकारी नियमित रूप से छात्रों को सीधे प्रेरित करते रहते हैं, जिससे उनका उत्साह बना रहता है। जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए समर्पित शिक्षकों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *