राजीव गांधी को किया नमन…

० सदभावना दिवस के रूप में मनाई ब्लॉक कांग्रेस ने राजीव गांधी की जयंती
दल्ली राजहरा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज 20 अगस्त को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।
आधुनिक भारत के जनक, युवाओं के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह ने व आभार प्रदर्शन झुग्गी झोपड़ी विभाग के जिला अध्यक्ष प्रदीप बबलू ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री व नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि रतिराम कोसमा , जिला महामंत्री व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद, जिला सचिव व छाया नगर पालिका अध्यक्ष रवि जायसवाल, जिला संयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदीप बबलू, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक जुबैर अहमद, नगर अध्यक्ष असंगठित मजदूर कांग्रेस रामू शर्मा, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग रूबी एंथोनी, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष युवक कांग्रेस परितोष हंसपाल, ब्लॉक महामंत्री श्रीनिवास राव, ब्लॉक सचिव अजय नोनहारे, प्रमोद चौधरी, बलदेव सिंह ठाकुर सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *