भगवान श्री कृष्ण पर आपत्ति जनक पोस्ट, हिंदू समाज आक्रोशित, थाने में एफआईआर दर्ज

बस्तर । हिंदू धर्म विरोधी असामाजिक तत्वों द्वारा हिंदू धर्मावलंबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम लगातार किया जा रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अजय सिंह निवासी गंगामुंडा द्वारा इंस्टाग्राम में श्री कृष्ण की गोपियों के साथ फोटो डालकर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया। मामला संज्ञान में आने के बाद बोधघाट थाना पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है। अमर्यादित टिप्पणी को लेकर समाज के सभी वर्गों में रोष व्याप्त है। साजिश के तहत सनातन धर्मियों कि भावना को आहत करने हेतु ऐसा किया गया है। समाज में समय समय पर ऐसी घटनाएं को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे समाज में आपसी वैमनस्यता बढे। कुछ दिन पूर्व भी कोंडागांव जिले में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। असामाजिक तत्वों को किसी भी प्रकार कानून का डर नहीं दिखता जिससे हिंदुओं में काफी रोष है। ऐसे लोग पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी संदर्भ में आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि ऐसे समाज विरोधी लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानून सम्मत कठोर कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून सम्मत कठोर कार्रवाई करने के साथ ऐसी घटनाएं भविष्य में भी न हो इसके लिए पुलिस एक उदाहरण जरूर देगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया।समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है, उसने अपना फोन भी बंद कर रखा है। एसपी को ज्ञापन देते समय विश्व हिंदू परिषद की ओर से रवि ब्रह्मचारी, शंकरलाल गुप्ता, नवीन देवांगन, जागेश्वर साहू, मुन्ना कोरी व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *