रायपुर। लंबे इंतजार और चर्चाओं के बाद छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय हो गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली कैबिनेट में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा, जो पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
सोमवार को रही हलचल
सोमवार को दिनभर कैबिनेट विस्तार को लेकर सुगबुगाहट रही। पहले माना जा रहा था कि मंगलवार को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, लेकिन बाद में यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इस दौरान बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। वहीं, देर शाम अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साव और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री साय के साथ चर्चा की। अब यह स्पष्ट हो गया है कि बुधवार को तीन नए मंत्री शपथ लेंगे। इसके साथ ही विष्णु देव साय की कैबिनेट का विस्तार पूरा हो जाएगा। यह कदम राज्य सरकार की कार्यप्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।