नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में DRG जवान की शहादत, तीन घायल, CM साय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में बीजापुर डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए। यह दुखद घटना बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान हुई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

सीएम साय ने नक्सलियों की इस कायराना हरकत की निंदा करते हुए कहा कि बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हो चुके हैं और ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा DRG के जवान दिनेश नाग की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प है और इस दिशा में हम हर हाल में सफल होंगे। पुलिस और सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, और घायल जवानों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *