सुकमा। दिनांक 16 अगस्त 2025 को रीना सिंह, पत्नी दिलीप सिंह (पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी सुकमा) का दुखद निधन हो गया। वे अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री एवं भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।
श्रीमती सिंह विगत 25 वर्षों से शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहीं। अपने मधुर व्यवहार और उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण वे हमेशा सहकर्मियों और समाज में सम्मानित रहीं।
आज 17 अगस्त 2025 को जगदलपुर स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से शिक्षा जगत एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।