भाजपा पैदा नहीं हुई थी उसके पहले से देशवासी आजादी पर्व में राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे – धनंजय सिंह

0 आजादी के बाद 52 साल तक आरएसएस ने राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया था

0 भाजपा के अपील से नहीं, जनता राष्ट्र भावना से राष्ट्रध्वज फहराते है

रायपुर। भाजपा के अपील पर 50 लाख राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दावे को झूठा श्रेय लेने वाला बताते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आजादी के दिन से लेकर भाजपा पैदा नहीं हुई थी तब भी और आज भी देशवासी राष्ट्र के प्रति अपनी भावना, कर्तव्य, राष्ट्र प्रेम व्यक्त करते हुये 15 अगस्त के दिन ध्वजारोहण करते है। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं एक दूसरे को बधाई देते हैं और मुंह मीठा कराते हैं और इस आजादी को सदैव बचाए रखने के लिए शपथ लेते हैं। देश और प्रदेश में आम जनमानस विभिन्न संगठनों, के द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया जाने को भाजपा अपनी अपील के कारण फहराये जाने का बता कर लाखों राष्ट्र भक्तों का अपमान कर रहे है। यह वही बीजेपी है जिसके पितृ संगठन आरएसएस ने आजादी के बाद 52 वर्षों तक अपने मुख्यालय में राष्ट्रध्वज नहीं फहराया था और जब राष्ट्र ध्वज का निर्माण हुआ तब आरएसएस के नेताओं ने उसको अपशगुन बताया था आरएसएस मुख्यालय में महाराष्ट्र के तीन युवाओं ने जब राष्ट्रध्वज फहराया तब उनके खिलाफ इन्होंने एफआईआर दर्ज कराया था यह क्या राष्ट्रध्वज का सम्मान करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा तिरंगा का कभी सम्मान नहीं कर सकती कि उनके पित्र संगठन ने तिरंगा का जो तिरस्कार किया था, तिरंगा को अपशगुन बताकर इनके वैचारिक पूर्वजों ने पैरों तले रौंदा था, यही भाव भाजपा के मन मे आज भी है। पूरा प्रदेश ने देखा है भाजपा के तिरंगा यात्रा के दौरान किस प्रकार से तिरंगा का अपमान हुआ है कहीं कचरा गाड़ी में ढोया जा रहा था। गंदगी में पड़े हुये हैं कही सड़कों में गिरे हुये थे। इसके लिए दोषी भाजपा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की आदत है आम जनता के द्वारा किए गए कार्यों का झूठा श्रेय लेना और अपनी हाथों से अपनी पीठ को थपथपाना। भाजपा को तो उन 50 लाख लोगों की सूची जारी करनी चाहिए जिन्होंने बीजेपी के कहने पर 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रदेश की जनता भाजपा को जवाब दे क्या उन्होंने भाजपा के कहने पर राष्ट्रीय ध्वज पर फहराये हैं ?क्या उसके पहले वे राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराते थे? भाजपा अपनी राजनीतिक रोटी सीखने के लिए देशवासियों के राष्ट्रीय भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना करें। भाजपा को तो देश की जनता से माफी मांगना चाहिए कि उनके पितृ संगठन आरएसएस ने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहरा कर जो तिरंगा झंडा का अपमान किया है उसके लिये दोषी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *