स्वदेशी उत्पादों के महत्व से अवगत कराना तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान को जमीनी स्तर पर सशक्त कर रहा – युवा कैट

0 भारतीय सामान – हमारा स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत युवा कैट ने रायपुर प्लायवुड ट्रेडर्स एसोसियेशन एवं जवाहर बाजार व्यवसायिक कल्याण समिति के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जागरूकता पोस्टर लगाये

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि युवा कैट ने भारतीय सामान – हमारा स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत युवा कैट ने रायपुर प्लायवुड ट्रेडर्स एसोसियेशन एवं जवाहर बाजार व्यवसायिक कल्याण समिति के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जागरूकता पोस्टर लगाये।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के कैट युवा प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह ने बताया कि भारतीय सामान – हमारा स्वाभिमान अभियान का उद्देश्य स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना, उपभोक्ताओं को स्वदेशी उत्पादों के महत्व से अवगत कराना, तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान को जमीनी स्तर पर सशक्त करना रहा। युवा कैट के प्रतिनिधियों ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें भारतीय उत्पाद अपनाने की अपील की। युवा कैट के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से शहर भर में एक सतत जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है।

रायपुर प्लायवुड ट्रेडर्स एसोसियेशन के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- कन्हैया गुप्ता – चेयरमैन, विजय पटेल – अध्यक्ष, बी. के. सिंह – महामंत्री, महेश पटेल – उपाध्यक्ष, नागेंद्र तिवारी – उपाध्यक्ष, बी एस परिहार – उपाध्यक्ष।

जवाहर बाजार व्यवसायिक कल्याण समिति के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- सुभाष बजाज – अध्यक्ष, अविनाश मेथानी- महामंत्री, सुशील कृष्णानी – उपाध्यक्ष, राजेश विधानी उपाध्यक्ष, कैलाश सचदेव – उपाध्यक्ष। युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- रतनदीप सिंह, अमित गुप्ता, राकेश लालवानी, संदीप गुप्ता, रोहित पटेल, शैलेन्द शुक्ला, एवं रौनक पटेल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *