रायपुर में तिरंगा विवाद गरमाया, कांग्रेस बोली– राष्ट्रद्रोह का दर्ज हो मामला

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत प्रदेशभर में भाजपा द्वारा रैलियां और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें राष्ट्रीय ध्वज को कचरा गाड़ी में ले जाते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने इसे देश की शान और सम्मान का खुला अपमान बताते हुए भाजपा पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का पितृ संगठन आरएसएस 52 वर्षों तक तिरंगा नहीं फहराता रहा था और आज भी पार्टी के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान की कमी है। धनंजय ठाकुर ने कहा कि रायपुर ही नहीं, प्रदेश के कई जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में तिरंगे का बड़े पैमाने पर उपयोग हुआ, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ध्वजों को कचरा गाड़ियों में डालकर ले जाना अस्वीकार्य और निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *