0 केशकाल बाईपास सड़क निर्माण से जनता को प्रतिदिन जाम से मिलेगा निजात
जगदलपुर। बस्तरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग केशकाल बाईपास सड़क का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। जिसके लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव जी ने पत्र लिखकर केशकाल बाईपास सड़क का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होने की बात कही गई थी । महापौर संजय पांडे एवं निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने कहा कि बस्तर के लाइफ लाइन कहे जाने वाले केशकाल बाईपास सड़क निर्माण की मांग वर्षो से की जा रही है । बस्तर की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को गंभीरता से लेते हुए जनता के विकास के पक्षधर और संवेदनशील भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बस्तरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मांग रखी थी। जिसपर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने बस्तर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले केशकाल बाईपास सड़क के निर्माण की मांग को पूरा करते बहुत जल्दी निमार्ण कार्य प्रारंभ होने की बात कही है। महापौर संजय पांडे एवं निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने विकास पुरुष व संवेदनशील भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ,वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप का सहृदय आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता को लाभ देने के लिए संकल्पित है। जिसका परिणाम प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य के माध्यम से दिख रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव जी लगातार बस्तर के विकास कार्यों के लिए गंभीर है। जिसके फलस्वरूप बस्तर व जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में उनके नेतृत्व में जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य तेजी गति से हो रहे हैं । जनता जिस मांग को वर्षो से कर रही है उन बहुप्रतीक्षित मांगों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव लगातार प्रयास करते उन जनता की मांग को पूरा कर रहे हैं । जिसके लिए जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता अपने विधायक के किये जा रहे विकास कार्यो की प्रशंसा कर रहे हैं। महापौर व अध्यक्ष ने केशकाल बाईपास सड़क निर्माण के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी धन्यवाद दिया है ।