मुंगेली। छत्तीसगढ़ में 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर लोरमी में बीजेपी महिला मोर्चा की नेत्रियों ने डिप्टी सीएम अरुण साव को राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षा सूत्र अर्पित किया। यह आयोजन विधायक कार्यालय लोरमी में हुआ, जहां महिला मोर्चा की बहनों ने स्नेह और आत्मीयता के साथ राखी बांधी।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, “रक्षाबंधन भाई-बहनों के बीच प्रेम और विश्वास का पवित्र बंधन है। इस अवसर पर बीजेपी महिला मोर्चा की बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर अपना स्नेह प्रकट किया। प्रभु श्री राम की कृपा से यह बंधन सदा मजबूत रहे और सभी बहनों का जीवन सुखमय हो।”
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन का यह पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई अपनी बहनों को जीवनभर सुरक्षा और स्नेह देने का वचन देते हैं। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा काल का प्रभाव नहीं होने के कारण पूरे दिन राखी बांधना शुभ रहा। सुबह से ही बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधना शुरू कर चुकी थीं।