राजीव भवन जगदलपुर में 65 वां युवा कांग्रेस ने ध्वजारोहण कर मनाया स्थापना दिवस

जगदलपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बस्तर जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण/शहर) द्वारा जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में युवा कांग्रेस का ध्वज फहराकर संगठन के गौरवशाली इतिहास और संघर्ष की परंपरा को याद किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने युवा कांग्रेस की स्थापना, उसके उद्देश्य और आज के समय में उसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन ने हमेशा युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस देश की प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और सामाजिक न्याय की आवाज़ है, जिसने समय-समय पर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया है।

जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष अभिषेक डेविड ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संकल्प लेने का अवसर है कि हम देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने उपस्थित युवाओं से अपील की कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने में अपनी भूमिका निभाएँ।

ध्वजारोहण के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारे लगाए और राष्ट्र गान, राष्ट्र गीत गाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य, जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय बिसाई, प्रदेश सचिव, सूरज कश्यप, प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह,एन एस यू आई अध्यक्ष विशाल खंबारी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप, संदीप दास, आकिब रज़ा, साइमा अशरफ, महासचिव सोनारू नाग तरनजीत सिंग,रोशन राज पानी, निकेत झा, अंकित सिंह,विजय ध्रुव आदर्श नायक, मोंटी उस्मान रजा, रजत , खीरेंद्र, समीर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता, महिला कांग्रेस पदाधिकारी, एनएसयूआई के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *