भाई बहन के प्रेम का प्रतीक डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित


जगदलपुर।
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व और भाई-बहन के प्रेम के बारे में जागरूक करने के साथ ही, बच्चों को अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्राचार्य मनोज शंकर जी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कक्षा-वार विषय निर्धारित किए गए थे, जैसे कि कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के छोटे छोटे बच्चों ने पशु-पक्षी और मिठाई विषयक राखी में बहुत ही सुंदर भालू,तितली, पांडा,डोरेमोन,जलेबी,लड्डू,काजू कतली, पेड़ा राखी बनाए थे।कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों ने पर्यावरण से जुड़े हुए चावल,माचिश,मोती,बिंदी,थर्माकोल से बहुत सी आकर्षक राखियां बनाई थी।क्षेत्रीय कला धार्मिक आधारित राखी में मोरपंख,तिरंगा, मिट्टी से बना श्री कृष्ण बनाते हुए अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों ने नवाचार युक्त और विविधता में एकता विषयक रोबोट, सौर मंडल, चुंबकीय कंपास,एलईडी लाइट, परमाणु मॉडल,रॉकेट,डायोड युक्त इंटीग्रेटेड सर्किट राखी बनाई। सभी राखियां एक से बढ़कर एक थे। जो कि आकर्षण का केंद्र बने हुए थे इन राखियों में बच्चों की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला। राखी बनाते हुए बच्चे बहुत ही ज्यादा उत्साहित लग रहे थे। विद्यालय के प्राचार्य ]ने इस अवसर पर सभी बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी और उनके किए गए रोचक प्रयास की प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *