शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया व मंडल पदाधिकारियो की उपस्थिति में सेक्टर अध्यक्ष गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

जगदलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर आज आड़ावाल स्थित सामुदायिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, आड़ावाल मंडल प्रभारी अगेना राव, मंडल अध्यक्ष प्रणयसील, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में संगठन के विस्तार पर गहन चर्चा की गई और सेक्टर अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से श्री प्रकाश राव के नाम पर मुहर लगाई गई। उनके चयन को सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और उन्हें संगठन को मजबूत बनाने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में एल. मोहन राव, विजय सिंह, महेश राव नायडू, कृपाल सिंह, बोजरा, हेमंत कश्यप, संतोष पटेल, नागेश पटनायक, ज्योति राम, जय सिंह गोयल, राजेश्वर राव, विकास राव, नीतेश जोशी, महेन्द्र नागवंशी, विजय भारती, समलू, दुलबों सिंह, गुप्तेश्वर, तथा राजू राव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा NSUI नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष एडविन मार्क एवं अन्य युवा कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम में जोश और ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी चुनावों में मजबूती से उतरने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *