कैट की तिल्दा, धमतरी एवं एम.सी.बी. इकाइयों का गठन…

0 तीनों जिलों को मिले नये अध्यक्ष 

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन  विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि संयुक्त रूप से बताया कि आज प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए कैट तिल्दा धमतरी एवं एम.सी.बी. इकाई का गठन किया गया।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं सदस्य राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) अमर पारवानी को छत्तीसगढ़ राज्य की विभिन्न जिला इकाइयों के गठन हेतु अधिकृत किया गया है। श्री अमर पारवानी के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में कैट की तिल्दा, धमतरी एवं एम.सी.बी. इकाइयों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण की गई, जिसमें तीनों जिलों के अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए।

श्री पारवानी ने आगे बताया कि तीनों जिला इकाईयों के प्रभारी कैट तिल्दा इकाई के प्रभारी वासु माखीजा द्वारा  कन्हैया हरिरमानी का नाम तिल्दा इकाई अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तुत किया गया। कैट धमतरी इकाई प्रभारी राम मंधान ने महेश जसूजा का नाम धमतरी इकाई अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तुत किया। कैट कोरिया इकाई प्रभारी विक्रम सिंह देव ने  रघुनाथ पोद्दार का नाम कोरिया इकाई अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तुत किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्तावित नामों का सर्वसम्मति से समर्थन किया।

इस अवसर पर अमर पारवानी ने नवमनोनीत अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीनों जिला इकाइयाँ स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु संगठित प्रयास करेंगी तथा व्यापारी समाज को सशक्त आवाज प्रदान करेंगी। यह निर्वाचन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद (चांदनी चौक, नई दिल्ली) श्री प्रवीण खण्डेलवाल जी की अनुशंसा पर संपन्न हुआ। बैठक के प्रारंभ में परमानन्द जैन ने सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए स्वागत किया और नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।

कैट तिल्दा इकाई कार्यकारिणी इस प्रकार हैः-
इकाई संरक्षक :-  घनश्याम अग्रवाल, धनराज खत्री,  श्यामलाल खत्री,  खेमचंद विरानी, जुगल किशोर सोनी,  ओमप्रकाश भोजवानी, मनोज जैन
इकाई सलाहकार :- प्रदीप अग्रवाल, कन्हैया जोतवानी, देवेन्द्र डोडवानी, प्रकाश मेधानी, राजेश लालवानी, अकिंत अग्रवाल,
इकाई चेयरमेन :-  जगदीश खुबचंदानी, सुरेश भागवानी,
इकाई वाईस चेयरमेन :-  सतीश अग्रवाल,  राकेश भोजवानी,
इकाई अध्यक्ष :- कन्हैया हरिरमानी,
इकाई महामंत्री :-  अजय वर्ल्यानी, विशाल लखवानी, राजेश भागवानी,
इकाई कोषाध्यक्ष :- चेतन छाबड़ा
इकाई उपाध्यक्ष :-  रोशन आहुजा, नरेश नानवानी, सुनील जेठवानी, जयपाल हिन्दुजा, संजय गेलानी,  जुगल केशरवानी,
इकाई सह-सचिव :-  महेश केशरवानी, सुशील चंदानी,  हितेश रोचलानी, सन्नी बजाज,  शिवा निहिचलानी, अरविंद वर्मा, निशांत खुबचंदानी, गौरव केशरवानी।

कैट धमतरी इकाई कार्यकारिणी इस प्रकार हैः-
इकाई संरक्षक :-  महेश रोहरा,  मोहन लालवानी,
इकाई अध्यक्ष :-  महेश जसुजा,
इकाई कार्यकारी अध्यक्ष :- सलज अग्रवाल, रामु वाधवानी
इकाई उपाध्यक्ष :-  सुरेश महावर, श्री प्रमोद गुप्ता, श्री धनराज लूनिया, रवि मुंजवानी, दिलीप सुन्दरानी,  संकेत बरडिया,  अमित रामानी।

एम.सी.बी. इकाई कार्यकारिणी इस प्रकार हैः-
इकाई अध्यक्ष :-  रघुनाथ पोद्दार,
इकाई महामंत्री :-अरविन्द सराफ,
इकाई कोषाध्य्क्ष :-विनय जायसवाल

उपरोक्त बैठक में कैट, तिल्दा, धमतरी एवं धमतरी इकाई के पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, परमानन्द जैन, सुरिन्दर सिंह, वासु मखीजा, नरेश गंगवानी, शंकर बजाज, कांति पटेल, भारत भूषण गुप्ता, विक्रम राठौर ,राजेन्द्र खटवानी दीपक विधानी, मनीष सोनी, नागेंद्र तिवारी, हिमांशु वर्मा, तिल्दा से कन्हैया हरिरामानी सुंदरलाल पंजवानी राजीव खूबचंदानी रमेश विरानी मनीष कोटवानी एवं बड़ी संख्या में साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *