गंगालूर के जंगलों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के इतावार गांव के जंगलों में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

इस संयुक्त अभियान को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ने अंजाम दिया। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल एक नक्सली का शव बरामद हुआ है और जंगल में सुरक्षाबलों की तैनाती बनी हुई है।

एसपी यादव ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और जैसे ही यह पूरी तरह संपन्न होगा, मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी मीडिया को साझा की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि क्षेत्र में और भी नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका है, जिसके चलते तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *