जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने ली व्यवसायिक प्रशिक्षकों की बैठक

० बस्तर में व्यवसायिक शिक्षा का नया दौर जल्द 
जगदलपुर। आज 4 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के मार्गदर्शन में बस्तर जिला व्यावसायिक शिक्षा नोडल अधिकारी सूरज निर्मलकर द्वारा समस्त व्यवसायिक प्रशिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। व्यवसायिक प्रशिक्षकों की व्यतिगत समस्याओं तथा स्कूलों में व्यवसायिक विषय से संबंधित समस्याओं को रखा गया तथा उसका निराकरण पर विचार किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने अपने उद्बोधन में नवनियुक्त व्यावसायिक प्रशिक्षकों को बधाई दी और समस्त व्यावसायिक प्रशिक्षकों को उनके कार्य को प्रोत्साहित करते हुए व्यावसायिक शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, व्यावसायिक शिक्षा नोडल सूरज निर्मलकर, एपीसी राकेश खापर्डे , प्राचार्य माड़पाल तथा समस्त व्यावसायिक प्रशिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *