सनातनी महापौर संजय को जन्मदिन पर सनातनी कृति भेंट

0 तीन देवियों ने भेंट की श्रीराम दरबार की प्रतिमा 

जगदलपुर। माई दंतेश्वरी की नगरी जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय अपने निष्काम कर्म, परोपकार, जनसेवा के लिए तो जाने जाते ही हैं, धर्म, संस्कृति और सनातन प्रेम भी उनकी विशेष पहचान हैं। आज संजय पाण्डेय के जन्मदिन पर मातृशक्ति ने उन्हें श्रीरान दरबार की शानदार कृति भेंट कर उनके व्यक्तित्व में और निखार ला दिया।
सनातनी महापौर संजय पाण्डेय के माथे पर हमेशा शोभायमान रहने वाला त्रिपुण्ड उनके व्यक्तित्व को और भी प्रभावशाली बना डेता है। वे हर सुबह अपने दिन की शुरुआत पूजा पाठ और देवी दर्शन से करते हैं। यही साधना उन्हें सफलता की राह पर निरंतर अग्रसर कर रही है, उन्हें सदैव शांतचित्त और धैर्यवान बनाए रखती है। आज संजय पाण्डेय का जन्मदिन है। उनके निवास में सुबह सुबह तीन देवियों का आगमन हुआ। इन देवियों ने महापौर संजय पाण्डेय को स्वर्णिम आभा से दमकती श्रीराम दरबार की अनुपम कृति भेंट की और जन्मदिन की शुभकामनायें दीं। भगवान श्रीरामचंद्र, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी को एकसाथ पाकर धर्मनिष्ठ एवं कर्मनिष्ठ महापौर संजय पाण्डेय अभिभूत हो उठे। उन्होंने तीनों देवियों को नमन करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। महापौर को जन्मदिन पर यह अनुपम धार्मिक कृति भेंट करने और बधाई देने वाली तीन देवियों में शामिल थीं पूर्व महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य श्वेता बघेल और पार्षद नेहा ध्रुव। अपने निवासी में एकसाथ तीन देवियों का सानिध्य पाकर महापौर संजय पाण्डेय निहाल हो उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *