सीएम हाउस में मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ता भरत कश्यप को दिया उत्कृष्ट सदस्यता दीप सम्मान

0 भरत ने पार्टी और वरिष्ठ नेताओं का माना आभार 

0 सदैव मिलता रहे स्नेह आशीर्वाद और मार्गदर्शन : भरत कश्यप 

जगदलपुर। अगर आप में कुछ कर गुजरने का जज्बा और परिश्रम करने का हौसला हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। यह कहना है चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोहंडीगुड़ा ब्लाक अंतर्गत ग्राम गढ़िया के ऊर्जावान युवा सरपंच भरत कश्यप का, जिन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय ने उत्कृष्ट सदस्यता दीप सम्मान से सम्मानित किया है।
दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा में रहकर लगन और सक्रियता से निरंतर पार्टी की प्रतिष्ठा के लिए समर्पित भाव से काम करने के लिए पार्टी द्वारा भाजपा प्राथमिक सदस्यता अभियान वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान एवं सहभोज कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री निवास से प्रतिष्ठापूर्ण बुलावा आया था।व्यवहार से सरल सहज स्वभाव से कर्मठ एवं भाजपा नीतियों को लेकर समर्पित भरत कश्यप विभिन्न क्षेत्रीय एवं सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। भरत कश्यप ने पार्टी के समर्थन से गत पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के गृहग्राम एवं प्रभाव क्षेत्र से चुनाव लड़कर बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा वोट से जीत दर्ज कराई है। सबसे युवा सरपंच के रूप में परचम भरत कश्यप ने लहराया है। खुद को पार्टी का एक आम कार्यकर्ता बताते हुए भरत कहते हैं कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं देश के सबसे बड़ी प्रतिष्ठापूर्ण पार्टी का एक अदना सा कार्यकर्ता हूं।भरत कहते हैं कि संपूर्ण देश के साथ बस्तर को राष्ट्रीय विकासधारा से जोड़ने भाजपा जिस तरह कार्य कर रही है उससे मैं बहुत प्रभावित हूं। मेरी कोशिश भी होती है कि राज्य एवं केंद्र सरकार की प्रत्येक महत्वपूर्ण योजना जो आदिवासी और आम ग्रामीणों के लिए है, लोगों के लिए है उन तक पहुंचाता रहूं। पार्टी के युवा कार्यकर्ता एवं गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप ने भाजपा प्राथमिक सदस्यता अभियान वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान के लिए एवं सहभोज में आमंत्रण के लिए पार्टी सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा है कि मैं पार्टी के लिए सदैव समर्पित रहा हूं और रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *