बकावंड। विकासखंड बकावंड में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने एवं दुर्घटनाएं रोकने के उद्देश्य से कुछ फर्मों ने बकावंड थाना पुलिस को स्टॉपर भेंट किए हैं। ग्राम देवड़ा की नारायण रईस मिल, जगदलपुर की अमित वेल्डिंग शॉप द्वारा थाना प्रभारी को कई स्टॉपर भेंट किए गए। थाना प्रभारी डोमेंद्र सिन्हा ने बताया कि उक्त स्टॉपर को नगर के प्रमुख स्थानों की सड़कों पर रखा जाएगा जिससे तेज वाहन पर कंट्रोल होगा, समय समय पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा हमें निर्देश भी दिया जाता है। भेट किए स्टॉपर की मदद से यातायात व्यवस्था को मजबूत करने हेतु प्रयास होगा। थाना प्रभारी ने लोगों से शराब पीकर वाहन न चलाने, बाईक चलाते समय हेलमेट लगाए रखने और कार ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट बांधे रखने की अपील की है,