
० जख्मी मोना सेन ने बाईक सवार घायलों को पहुंचाया अस्पताल
केशकाल। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में केशकाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम मस्सूकोकोडा के पास छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन की कार दुर्घटना का शिकार हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार यहां पर फार्च्यूनर वाहन और बाईक की जबरदस्त टक्कर हुई है। जिसमें बाईक सवार दोनों युवक व मोना सेन खुद भी घायल हो गई है। घायलों को फरसगांव अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि घटना के बाद दोनो घायलों को भी मोना सेन ने स्वयं अपनी कार में लेकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद धरसीवां के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू और बेमेतरा पूर्व विधायक अवधेश चंदेल भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंत्री केदार कश्यप के निवास फरसागुड़ा ( बस्तर) जा रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद वे बस्तर रवाना हो गई हैं।