स्कूलों में शनिवार को स्कूल लगने का समय यथावत रखा जाए : शंकर साहू प्रदेश अध्यक्ष

० शारीरिक गतिविधियों का हवाला दिया शंकर साहू ने 
जगदलपुर। शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय संचालक व छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शनिवार के दिन सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक स्कूल लगाए जाने का आग्रह किया है। प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने बताया कि शासन द्वारा 22 जुलाई कोजारी आदेश में जारी शनिवार के शाला समय में परिवर्तन करते हुए सुबह 7:30 बजे के स्थान पर प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक शाला लगाने कहा गया है। यह छात्र हित में नहीं है। विगत कई वर्षों से शाला का संचालन शनिवार को प्रातः कालीन समय में किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक शनिवार को स्कूलों में योगा, व्यायाम, खेलकूद, विभिन्न शारीरिक तथा शैक्षणिक गतिविधियां कराई जा रही हैं। इनका सकारात्मक प्रभाव बच्चों पर पड़ रहा है। ऎसी गतिविधियों के लिए सुबह का समय ही उपयुक्त है साथ ही सप्ताह में एक दिन शनिवार को शाला प्रातः 7:30 से 11:30 तक लगने से विद्यार्थियों, शिक्षकों में रिफ्रेशममेंट भी आता है, शासन द्वारा किया गया समय परिवर्तन किया गया है छात्रहित में नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए शनिवार के शाला समय में किए गए परिवर्तन को तत्काल रद्द करते हुए शाला समय का संचालन पूर्ववत करने ने का निवेदन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *