कांग्रेस नेता ने भाजपाइयों को कहा- कुत्ते, गीदड़ और कांग्रेसियों को बताया शेर; मच गया बवाल

0 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की अभद्र टिप्पणी 
0 आहत भाजपाइयों ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर 
जगदलपुर। जिले में सियासत में राजनीतिक दलों के बीच वैचारिक असहमति और मतभेद स्वभाविक है, मगर नेता अक्सर भाषाई मर्यादा लांघ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में। यहां एक कांग्रेस नेता के सोशल मीडिया पोस्ट ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। इस कांग्रेस नेता ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपाइयों को कुत्ता, गीदड़ और कांग्रेसियों को शेर बताया है।इसे लेकर भाजपाई खेमा उबल पड़ा है।
बीजापुर कांग्रेस नेता पुरषोत्तम सल्लूर ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट में पिछले दिनों एक ऎसी पोस्ट की थी, जिसने भाषाई मर्यादा को तार तार करके रख दिया है। कांग्रेस नेता सल्लूर ने इस पोस्ट में टिप्पणी की है- “भाजपा में सारे कुत्ते गीदड़ को शेर बनाने में लगे हुए हैं और हमारे यहां सभी शेर हैं। बाकी सब समझदार।” यह अभद्र, अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी भाजपाइयों को नागवार गुजरी है। भाजपा के लोगों ने कहा है कि यह अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी कतई स्वीकार योग्य नहीं है, अक्षम्य है। राजनैतिक दलों में वैचारिक लड़ाई स्वभाविक है,साथ ही साथ अपने अपने सरकार में किए गए कार्यों को लेकर तार्किक बहस सहज रूप से किया जाना चाहिए, परंतु कांग्रेस की हमेशा मानसिकता और संस्कार कुंठिता भरा रहता है। इसलिए इस प्रकार की टिप्पणी करने से चूकते नही है, चूंकि वे अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को द्वेष भाव से देखते हैं। कांग्रेस नेता एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरषोत्तम सल्लूर द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पोस्ट पर भाजपाइयों की गई इस अभद्र, अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने बीजापुर कोतवाली पहुंचकर कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। तीन दिवस के भीतर कार्रवाई न होने की स्थिति में बीजापुर कोतवाली का घेराव की चेतावनी दी गई है। इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा, जिला पंचायत सदस्य मैथ्यूज कुजूर, पूर्व युवा मोर्चा महामंत्री गौतम राव, पार्षद अरविंद पुजारी, आईटी सेल सह संयोजक केजी सुधाकर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिथलेश नाग, मंडल उपाध्यक्ष संदीप तेलम, मंडल महामंत्री दीपक भट्ट, पार्षद संजय रिवानी, पार्षद हितेश साहनी, पार्षद मुकेश राठी, पार्षद विक्रम दूधी, पुरषोत्तम भंडारी, जितेंद्र तेलम, गनपत धुर्वा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *