
जगदलपुर। सावन के तीसरे सोमवार को आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नज़ारा उस वक्त देखने को मिला, जब नगर में श्री भूतेश्वर महाकाल जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। शिवभक्तों की भारी भीड़, ‘हर हर महादेव’ के जयघोष और भक्ति-भाव से ओतप्रोत वातावरण ने पूरे शहर को शिवमय कर दिया।
इस पावन अवसर पर बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पालकी यात्रा का अभिनंदन किया।
यात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में लीन दिखाई दिए। कांग्रेस की ओर से प्रमुख रूप से लता निषाद, जाहिद हुसैन, हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, विक्रम सिंह डांगी, प्रशांत जैन, सहदेव नाग, सुषमा सुता, निकेत झा, विजेंद्र ठाकुर, अनुराग महतो, पार्षद सूर्या पानी, लोकेश चौधरी, जस्टिन भवानी, शुभम यदु, ललिता राव, एस. नीला, आभास महंती, सायमा अशरफ, कमला भत्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहरवासियों ने भी श्रद्धा से यात्रा में भाग लिया और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रशासन की निगरानी में पूरी यात्रा शांतिपूर्ण और भक्ति-भाव से सम्पन्न हुई।