0 खेत में मूर्छित होकर गिरे और चल बसे बघेल
जगदलपुर। जनपद पंचायत क्षेत्र जगदलपुर के मावलीगुड़ा ग्राम पंचायत निवासी बुदरु बघेल का शनिवार सुबह गृहग्राम में निधन हो गया। वह कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे और कांग्रेस पार्टी के सभी आंदोलनों में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे। श्री बघेल सुबह खेत में गए थे। वहां वे मूर्छित होकर गिर गए। ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी मृत्यु हृदयाघात से हुई है। बुदरु बघेल धुरवा समाज के पदाधिकारी भी थे। वे समय-समय पर समाज हित के कई कार्य करते थे। असमय निधन से धुरवा समाज, कांग्रेस पार्टी सहित ग्राम पंचायत को अपूर्णीय क्षति हुई है। कांग्रेस पार्टी के नेता योगेश पाणिग्रही, राजू मौर्य, रुखनाथ यादव, उप सरपंच मोतीलाल कश्यप, पी. महेश, चमरा बघेल, चीतू राम नाग, सुकमन कश्यप, धनसिंह कश्यप, मावलीगुड़ा सरपंच जदुराम कश्यप, पंडरीपानी सरपंच हेमंत पोयाम, पूर्व सरपंच श्रीमती मौर्य, पूर्व उप सरपंच चिंगडु बघेल ने बुदरू बघेल के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।