दरभा बीईओ जगदीश पात्र ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण

0  छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता परखी, मासिक टेस्ट, स्कूलों की व्यवस्था का हाल देखा 

तोकापाल। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के मार्गदर्शन में दरभा के खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश पात्र ने 26 जुलाई शनिवार को संकुल केंद्र नेगानार, चितापुर और छोटेकडमा के एक दर्जन स्कूलो का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगदीश पात्र ने छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता परखी। उन्होंने क्लास रूम में जाकर छात्र-छात्राओं से विषय आधारित एवं सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया। मासिक टेस्ट परीक्षा का अवलोकन किया। श्री पात्र ने स्कूलों में साफ सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए। विद्यालय में साफ सफ़ाई, शैक्षिक गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन योजना के अलावा भोजन सामग्री देखी। बीईओ जगदीश पात्र ने निर्देश दिए कि शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर लगातार फोकस करें। कक्षा में जाकर बालक- बालिकाओं से सवाल कर उत्साह बढ़ाया। स्कूलों में शैक्षिक कैलेंडर, कक्षावार लर्गिंन आउटकम, विद्यार्थी सूचकांक, कमरों में बच्चों की बैठक व्यवस्था, शिक्षक डायरी, मुस्कान पुस्तकालय, किचन गार्डन सहित अन्य अभिलेखों को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही एफएलएन की मूलभूत दक्षताओं के विकास हेतु प्रकाश डालते हुए बच्चों के शैक्षिक और परफॉरमेंस स्तर में सुधार लाने कहा गया।छात्र, शिक्षक उपस्थिति देखी गई। अनुपस्थित बच्चों के पालकों से संपर्क करने कहा गया। इसके अलावा यू-डाईस, नवोदय विद्यालय, उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम, एमडीएम दैनिक उपस्थिति की समीक्षा भी बीईओ श्री पात्र ने किया। निरीक्षण के दौरान नेगानार व चितापुर सीएसी बीईओ के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *